Fri. Jul 18th, 2025

पुरातनकाल से ही हमारा इतिहास गौरवशाली, सारण्य की सभ्यता संस्कृति पर हमें है गर्व – राणा यशवंत

छपरा ::–

चंद्र प्रकाश राज ::–

5 नवंबर 2019

मंगलवार

सारण्य महोत्सव के तत्वावधान में राणा यशवंत सम्मान गोष्ठी का आयोजन स्थानीय वात्सल्य स्कूल के सभागार में शिक्षाविद् रामदयाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सम्मान गोष्ठी को संबोधित करते हुए देश के सुख्यात पत्रकार राणा यशवंत ने कहा कि अपने सारण्य की सभ्यता संस्कृति पर हमें गर्व है। पुरातनकाल से ही हमारा इतिहास गौरवशाली रहा है। सोनपुर हरिहर क्षेत्र से लेकर गौतम स्थान स्थित गौतम ऋषि का आश्रम सहित दर्जनों स्थान हमें आज भी उर्जा प्रदान करती है। हमारे पूर्वज प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न राजेंद्र प्रसाद, मौलाना मजहरुल हक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण वहीं लोकसंस्कृति के क्षेत्र में भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर व पूर्वी के जनक पंडित महेंद्र मिश्र आज भी हमे प्रेरणा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर सम्मान गोष्ठी को संबोधित करने वालों में सारण्य महोत्सव के आयोजन संयोजक चन्द्र प्रकाश राज, जेपी विवि के पूर्व कुल सचिव प्रो अशोक कुमार यादव, जेपी विवि के पूर्व विधि पदाधिकारी प्रो जयराम सिंह, पूर्व प्राचार्य राजेन्द्र सिंह, छपरा विधि मंडल के महासचिव रवि रंजन सिंह, रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्यामबिहारी अग्रवाल, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा सिंह, शिक्षाविद् जटी विश्वनाथ, शंकर शरण शिशिर, सुप्रशांत सिंह मोहित, प्रियंका कुमारी सिंह, आरती सहनी, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, संजय भारद्वाज, संजीव चौधरी, रोहित प्रधान, कुंवर जयसवाल, सहित दर्जनों वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में सारण्य महोत्सव, रोटी बैंक, फेस ऑफ फ्यूचर के सदस्यों ने अपनी अपनी संस्था की ओर से मोमेन्टो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। श्री यसवंत के सम्मान में भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक रामेश्वर गोप ने कई गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed