बेगूसराय :–
@ मांगलिक गीत गाते हुए मिट्टी के चुल्हे व गेंहू सुखाते दिखी महिलाएँ
बछवाडा़ ::-
राकेश कु०यादव:~
31 अक्टूबर 2019
गुरुवार
चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। जिलेे के सभी गावों में लोक आस्था के इस पर्व में साफ-सफाई एवं शुद्धता-स्वच्छता का वर्तियों द्वारा काफ़ी ध्यान रखा जा रहा है।
चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर पर्व के दुसरे दिन होने वाले खरना को लेकर मुहल्लों में गेंहू को अच्छी तरह से धोकर सुखाया जा रहा है।
खरना हेतु बनने वाले भोज्य पदार्थ के लिए मिट्टी के नये चुल्हे बनाए एवं सुखाए जा रहे हैं। वर्तियों का मानना है कि दैनिक उपयोगी चुल्हे में खरना का भोज्य पदार्थ बनाने से पर्व की स्वच्छता एवं शुद्धता भंग होती है। चुल्हे बनाने एवं गेंहूं सुखाने महिलाओं द्वारा छठ एवं मांगलिक गीतों से जिले सहित बछवाड़ा प्रखंड का भक्ति मय माहौल हो गया है।

बछवाड़ा प्रखंड के विभिन्न गांव में लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर महिलाओं के द्वारा पर्व को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस पर्व में शुद्धता एवं स्वच्छता पर विशेष जोर रहता है।
छठ पर्व को लेकर जिले सहित बछवाड़ा प्रखंड के विभिन्न तलाब, पोखरा एवं घाटों की सफाई अभियान जोरों पर है।

