Fri. Jul 18th, 2025

सोनबरसा में भव्य कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन

भोजपुर

बबलू कुमार-

31 अक्टूबर 2019

गुरुवार

जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भोजपुर के प्रखंड शाहपुर ग्राम सोनबरसा में भव्य कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जाप के जिलाध्यक्ष डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह एवं संचालन लक्ष्मण तिवारी ने किया।

इस मिलन समारोह में जाप के राष्ट्रीय संरक्षक पप्पू यादव जी ने कहा कि बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 साल सत्ता में रहने के बावजूद भी सरकार सभी कार्यों में विफल रही है। बिहार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य पूरी तरह चौपट है। कहीं भी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर एवं जांच की कोई व्यवस्था नहीं है।

इस सरकार में बेरोजगारों की लंंबी फौज खड़ी है और मजदूरों का भी सबसे ज्यादा पलायन हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि शाहाबाद धान का कटोरा कहे जाने वाले  इलाके के सारे राइस मिलों को लगभग बंद कर दिया गया हैं और किसानों से सरकार के द्वारा धान की खरीद नही हो रही हैं। किसानों को बिना मूल्य भाव के अपना धान को बेचना मजबूरी हो जाता है।

पप्पू यादव ने कहा कि अगर जन अधिकार पार्टी का सरकार बनती है तो शिक्षा में सुधार किया जाएगा और शिक्षकों से सिर्फ एक काम लिया जाएगा। अभी शिक्षकों से कई तरह के काम लिया जाता है। प्रत्येक युवाओं केलिए रोजगार पैदा किया जाएगा। हर घर में 30000 से ₹40000 प्रति माह आय का स्रोत पैदा किया जाएगा। ताकि हमारे गरीब मजदूर किसानों का चेहरा खुशी से खिला दिखाई दे।

इस सरकार में जातीय उन्माद, धर्म, सामाजिक नफरत फैलाया जा रहा है। उसको भी कम किया जाएगा। इस मिलन समारोह में धनंजय मिश्रा जी को माला पहनाकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में सदस्यता दिलाया गया। पार्टी में शामिल होने के बाद धनंजय मिश्रा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी ही गरीब, शोषित, पीड़ित, पिछड़ा को न्याय दिलाती है। हमारे नेता पप्पू यादव का हर काम सराहनीय रहता है। इनका काम ही बोलता है। हमको इसी काम को लेकर आकर्षण हुआ इसीलिए जन अधिकार पार्टी का सदस्यता ग्रहण की है।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अखलाक अहमद ने कहा कि हम लोगों का शाहाबाद जिला दर्शनीय स्थल है। जो अभी तक 30 सालों के राज में 15 साल 15 साल पक्ष और विपक्ष कोई काम नहीं किया।

पार्टी के युवा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बबन यादव ने कहा कि बेरोजगारी आतंकवाद से भी बड़ी समस्या है। इस देश के लिए वर्तमान सरकार देश के मुख समस्या से भटकाने का काम कर रही है।

सभा को संबोधित करने वाले प्रदेश सचिव कृष्ण बिहारी उर्फ तेज नारायण यादव, संजय यादव, दामोदर यादव, चदन कुमार ठाकुर, मुन्ना यादव भगवान सिंह, मनोज सिंह, लड्डू यादव, कुंदन यादव, पप्पू यादव, सौरभ पांडे, जय कुमार मिश्रा, शंकर तिवारी, मुखिया ठाकुर ओझा, पकलु सिंह, मुखिया शैलेन्द्र तिवारी आदि लोग शामिल थे।

वही आरा प्रखंड के पिपरहिया गांव में सैकड़ों महिला एवं पुरुष पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिसका अध्यक्षता आरा प्रखंड के अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया और संचालन चंदन कुमार ठाकुर ने किया। इस समारोह में पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed