मंसूरचक (बेगूसराय) ::–
मिंटू झा ::–
30 अक्टूबर 2019
बुधवार
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को घाटों की सफाई जोरों पर है। प्रखंड क्षेत्रों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। छटवर्ती पवित्रता के साथ तैयारी में जुटे है।
प्रखंड क्षेत्र की साठा पंचायत की मुस्लिम मुखिया रुकसाना खातून अपने पति सलामत के नेतृत्व में बलान नदी की साफ-सफाई के लिए काफी उत्साहित दिखी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बलान नदी की साफ सफाई में जुटे रहे।
प्रखंड क्षेत्र के साठा गांव में जीर्ण-शीर्ण पर बलान नदी की सफाई युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साठा पंचायत अंतर्गत कुल 6 घाटों की साफ-सफाई जेसीबी के द्वारा किया जा रहा है। बताते चलें कि पूर्व साल की अपेक्षा इस साल भी मुखिया पति सलामत के नेतृत्व में घाट की सफाई के लिए उचित व्यवस्था देखने को मिलेगा। सभी घाटों पर बिजली बल्ब आदि की व्यवस्था रहेगी।
ग्रामीण का कहना है कि भगवान भास्कर की प्रतिमा इस साल भी काफी अच्छे तरीके से तैयार किए जा रहे हैं। सफाई कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण राजो राय, चंद्रदेव झा, योगेंद्र झा, मनोज चौरसिया, भुखल दास, नरेश दास, राजेश दास, आदि ग्रामीणों के सहयोग से घाट सफाई उचित तरीके से किया जा रहा है।