Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय भारोत्तोलन की टीम गया रवाना

बेगूसराय ::-

विजय श्री ::-

28 अक्टूबर 2019

सोमवार

कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन,गया के संयुक्त तत्वावधान में 29 से 31 अक्टूबर तक गया जिले में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय भारोत्तोलन (बालक/बालिका) अंडर-17 तथा 19 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज बेगूसराय की टीम को विभाग द्वारा जर्सी प्रदान कर रवाना किया गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा भुवन कुमार ने कहा कि भारोत्तोलन खेल किसी परिचय का मोहताज नही है,आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल में भारत को मेडल प्राप्त हो रहे हैं। बेगूसराय के खिलाड़ियों ने भी विद्यालय खेलों में कई मेडल जीत कर लाए हैं। जिलेवासियों की सुभकामना आपलोगों के साथ है,आप बेहतर प्रदर्शन करें।

बेगूसराय जिले की टीम निम्न प्रकार से है:-

भारोत्तोलन अंडर:-17 (बालक)-

प्रत्युष कुमार, सुंदरम कुमार, रजनीश कुमार, उज्जवल कुमार, सुभम कुमार, ऋषभ राज, निखिल भारती, अभिषेक कुमार, हिमांशु कुमार तथा ऋषभ कुमार।

टीम प्रभारी:-भूपति गौतम

भारोत्तोलन अंडर-19 (बालक)-

मंजीत कुमार सिंह, राजू कुमार, विवेक कुमार, लाभांश कुमार तथा रोहन कुमार।

भारोत्तोलन अंडर:-17 (बालिका)-

शालिनी कुमारी, खुशबू कुमारी तथा पुष्पा कुमारी।

टीम प्रभारी:- अभिषेक कुमार

इस अवसर पर जिला खेल संयोजक बिश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक रणधीर कुमार, अरविंद कुमार, अरुनव पंकज, रामचंद्र राय, अमन कुमार, कृष्ण कुमार, मुनीश्वर मिश्र, टीम के कोच भूपति गौतम, कार्यालयकर्मी अरविंद मिश्रा मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed