Sun. Jul 20th, 2025

बेगूसराय में “रन फ़ॉर यूनिटी”आयोजित, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

28 अक्टूबर 2019

सोमवार

सरदार वल्लभभाई पटेल जी के अखंड भारत के निर्माण हेतु अथक प्रयास और कड़ी मेहनत करने वाले महान व्यक्तित्व  की जन्मदिन 31 अक्टूबर को बेगूसराय में “रन फ़ॉर यूनिटी”आयोजित किया जाएगा है।

इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।क्योंकि जम्मूकश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A के हटने से पूर्व उपप्रधानमंत्री सरदार पटेल जी के सपनो को साकार किया गया है। उपयुक्त बातों को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, साथ ही साथ बूथ कमिटी बनाने एवं सक्रिय सदस्यता की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा के संस्थापकों में से एक श्रधेय कैलाशपति मिश्रा जी के पुण्यदिवस पर भव्य वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह किया जाएगा। जिसमे 205 पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की आयोजन हेतु जिला संयोजक के रूप में पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता एवं सह संयोजक जिला भाजपा मंत्री विकास कुमार के नामो की घोषणा किया गया।

वही “रन फ़ॉर यूनिटी”कार्यक्रम के जिला संयोजक पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन प्रसाद सिंह एवं सह संयोजक मोनू कुमार को बनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीकृष्ण प्रसाद सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को सूचित कर कार्यक्रम की भव्यता प्रदर्शित करने का आह्वान किया। जिला चुनाव सह प्रभारी ने जोर देकर कहा कि यथाशीघ्र हर मंडल में 150 सक्रिय सदस्यता सूची एवं बचे हुए बूथ कमिटी का चुनाव सम्पन्न कर सूची समर्पित करने का आह्वान किया।

इस बैठक को संबोधित करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष  महेश्वर प्रसाद सिंह(बाबा), पूर्व प्रत्याशी  अमर कुमार सिंह एवं वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह, महादलित प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक सुनील राम शामिल थे।

बैठक में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सह जिला सदस्यता प्रमुख बलराम सिंह, उषा रानी, महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू, राजीव वर्मा, जिला मंत्री सीताराम सिंह, हीरा पोद्दार, नवीन सिंह, शशिकांत दास सहित विभिन्न मंडलो के अध्यक्ष एवं प्रभारी शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed