बेगूसराय ::-
विजय श्री ::-
25 अक्टूबर 2019
शुक्रवार
बेगूसराय में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है। इन दिनों अपराधियों को पुलिस का डर बिल्कुल ही खत्म हो चुका है।
जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आज एक बड़ी खबर जिले से सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि बेखौफ अपराधियों ने ऑटो से उतारकर कर एक युवक को गोली मार दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
यह वारदात जिले के सिंघौल थाना इलाके की है। जहां एनएच 31 पर अपराधियों ने एक शख्स की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नगर थाना इलाके के मियांचक तरबन्ना के रहने वाले दुखन महतो के बेटे वीरेंद्र महतो के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र महतो किसी काम से ऑटो पर सवार होकर बरौनी जा रहा था। इस दौरान अपराधियों ने उसे ऑटो से जबरदस्ती उतारकर गोली मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।