Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय में मंझौल के जिला परिषद सदस्य इंदु देवी के पति को बेलगाम ट्रक ने कुचला

बेगूसराय ::–

नूर आलम ::-

22 अक्टूबर 2019
मंगलवार

बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के एनएच -31 डीसी सिंह पेट्रोल पंप के सामने मंझौल के जिला पार्षद सदस्य इंदु देवी के पति 45 वर्षीय दीपक सिंह को ट्रक ने कुचल दिया है। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई है।

मृतक दीपक सिंह

यह घटना लगभग 7-8 बजे शाम की है। बताया जाता है कि दीपक सिंह किसी काम से बाजार निकले थे और वह सुभाष चौक से न्यू प्रोफेसर कॉलोनी अपने घर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान एक बेलगाम ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिसके कारण उनकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

इस खबर की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंची है।

वहीं सड़क पर दोनो तरफ लम्वी जाम लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed