Thu. Mar 26th, 2026

ABVP का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शनिवार व रविवार को

मंझौल-बेगूसराय :-

अंकित कुमार झा :-

18 अक्टूबर 2019

गुरुवार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग 19 अक्टूबर को RCS कॉलेज मंझौल में शुरू होने जा रहा है। अभ्यास वर्ग को सफल बनाने के लिए मंझौल इकाई के सभी कार्यकर्ता दिन रात एक किये हुए हैं।इसको लेकर आज बैठक किया गया।

बैठक में छात्रों के बीच विभिन्न दायित्वों का बंटवारा किया गया इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजित चौधरी व जिला संयोजक कन्हैया कुमार ने कहा कि कई वर्षों के बाद माँ जयमंगला की धरती पर जिला अभ्यास वर्ग 2 दिवसीय 19 व 20 को होने जा रहा है।

इस अभ्यास वर्ग में बिहार व बेगूसराय जिले के कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की जायेगी। खास तौर पर गिरते शिक्षा व्यवस्था एवम छात्र संघ चुनाव प्रमुख विषय होंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमृतांशु कुमार व राहुल कुमार सोनू ने कहा कि पूरे जिले से 300 छात्र प्रतिनिधि भाग लेंगे। इन्हे दो दिन तक लगातार प्रशिक्षण दिया जाएगा। लगभग 10 सत्र चलेगा। कल इसका उद्घाटन किया जायेगा।

इसमें बिहार के संगठन मंत्री सुग्रीव कुमार, संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय, विश्वविद्यालय प्रमुख विमलेश कुमार मौजूद रहेंगे। नगर मंत्री शिवम कुमार ने कहा कि 11 विभाग बनाये गए हैं। उन्होंने कहा कि 11 सदस्यीय आयोजन समिति बनाया गया है। व्यवस्था प्रमुख अमृतांशु कुमार व रविराज कुमार, संगम प्रियदर्शी, सिम्मी, आदर्श भारती, अंकेश, सत्यम, लवलेश, नीतीश, सूरज, मुकेश, रोहित, घनश्याम आदि को सदस्य बनाया गया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed