Fri. Apr 25th, 2025

पुर्व मुखिया सह माकपा नेता का निधन

 वीरपुर-बेगूसराय ::-

18 अक्टूबर 2019

शुक्रवार

वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के भूतपूर्व मुखिया रामवली सहनी का निधन शुक्रवार की सुबह मे अचानक ह्रदय गति रूकने से हो गयी।

उनका उम्र करीब 73 वर्ष था। ग्रामीणो ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति पुर्व मुखिया रामवली सहनी सुबह मे मॉर्निंग वॉक कर घर पर पहुँचते ही अचानक उनका ह्रदय गति रूक गयी। जिससे उनका मृत्यु हो गयी।

पुर्व मुखिया की निधन की खबर मिलते ही वीरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवो मे शोक की लहर दौड़ पड़ी। पुर्व मुखिया रामवली सहनी 27 वर्ष तक नौला पंचायत के सरपंच एवं पांच वर्ष मुखिया के पद पर कार्य किए थे। साथ ही वे सीपीएम के नेता भी थे।

उनके निधन पर पर माकपा नेता रत्नेश झा, राम विलास सिंह, डाॅ राम शंकर यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलो के नेताओ ने गहरा शोक व्यक्त कीया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed