Fri. Apr 25th, 2025

थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन

मंसूरचक(बेगूसराय) :- 

मिन्टू झा ::-

17 अक्टूबर 2019

गुरुवार

थाना परिसर में स्थानांतरित थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुघ्न रजक ने कहा कि मंसूरचक के थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार अपने कार्यों के प्रति सजगता व कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद रखें जाए गए। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति के लिए मार्गदर्शन दिया है। नशा मुक्ति के साथ-साथ बढ़ते अपराध पर भी इन्होंने नियंत्रण रखा। साथ ही कई ऐसी घटनाओं का उद्भेदन किया जो कि प्रशंसनीय रहा।

मंसूरचक थाना क्षेत्र में विभिन्न पारिवारिक विवादों को निपटारा करने में इन्होंने बढ़-चढ़कर भूमिका निभाते थे। लोगों के बीच में जाकर उनको समय देते थे और बड़ी से बड़ी समस्या को पल भर में निपटारा करते थे।

थाना परिसर में उन्हें पुष्प गुच्छ, माला और अंग वस्त्र देकर विदा किया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख जलस देवी, सीओ अमर कुमार राय, मुखिया इजहार अंसारी, राजीव कुमार, निरंजन कुमार ईश्वर, मिन्टू कुमार, सत्यनारायण महतो, रामाधार ईश्वर, नसीम अख्तर, रविनंदन सिंह, कुदंन सिंह, रामवृक्ष सिंह, पूर्व मुखिया अमीनउदीन सहित अन्य उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed