Thu. Mar 26th, 2026

दोहरे हत्याकांड में चाचा और चचेरे भाई समेत 6 नामजद, गिरफ्तार, गया जेल

चेरिया बरियारपुर-बेगूसराय ::-

अंकित कुमार झा ::-

16 अक्टूबर 2019

बुधवार

चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहापुर गांव में
बीते सोमवार की देर रात हुई जघन्य दोहरे हत्याकांड की प्राथमिकी बुधवार को दर्ज कराई गई है।

मृतक मुकेश सिंह के छोटे पुत्र नीतीश कुमार के आवेदन  के आधार पर पुलिस ने उसके अपने चचेरे दादा हरे कृष्ण सिंह, चाचा चंदन सिंह, राजेश सिंह, रंजन सिंह के अलावा दो अन्य अज्ञात के विरूद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नामजद सभी चारों आरोपी को घटना के कुछ घंटे
बाद ही थानाध्यक्ष नीरज ने गिरफ्तार कर लिया था। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने पूछने पर बताया
कि घटना के दिन ही 4 लोगों को गिरफ्तार करके
चारों को बेगूसराय जेल भेज दिया गया है।
दो अन्य अज्ञात आरोपी की भी पहचान के लिए
गिरफ्तार चारों आरोपी से पूछताछ की गई थी।
जिसके आधार पर उसकी भी पहचान कर जल्द ही
उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed