बेगूसराय ::-
अंकित कुमार झा :-
14 अक्टूबर 2019
सोमवार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय जिला कार्यालय का उदघाटन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी, विभाग प्रमुख मिलन कुमार, जिला प्रमुख विजेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार, जिला संयोजक कन्हैया कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत रूप से लोहियानगर टॉवर चौक के सामने विवाह भवन के पीछे हुआ।
पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी व विभाग प्रमुख मिलन कुमार ने कहा कि कोई भी संगठन पांच “क” से चलता है इसमें कार्यकर्ता, कार्यकारणी, कोष, कार्यक्रम एवम कार्यालय से चलती है। किसी एक क के नही रहने से संगठन पूर्ण नही हो सकता है। कार्यालय काम करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इससे कार्य करने में सुबिधा होती है। कार्यालय खोलने के कारण कार्यकर्ता को काफी लाभ होगा एवम संगठन के लिए उपयोगी होगा।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार व जिला प्रमुख विजेंद्र कुमार ने कहा कि कार्यालय विद्यार्थी परिषद के लिए मंदिर की तरह है। हम लोग का फर्ज बनता है कि संगठन का काम गॉव गॉव तक पहुँचाये। उन्होंने कहा कि कार्यालय खुलने से आम छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसमे मैगजीन, अखबार, प्रतियोगिता दर्पण, किरण आदि छात्रों को मुफ्त में पढ़ाई करने के लिए दिया जायेगा।
इस मौके पर जिला संयोजक कन्हैया कुमार ने कहा कि आज बड़ी हर्ष की बात है कि जिला कार्यालय लोहियानगर में खोला गया व बहुत जल्द सभी प्रखंड में खोला जायेगा।
मौके पर गुलशन, शिवम, सत्यम, रविशंकर, नरेंद्र, रवि, बंटी गौतम आदि उपस्थित थे।