बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
13 अक्टूबर 2019
रविवार
“ये कैसा इश्क़ है” में बेगूसराय की बेटी श्रुति वर्मा ने अपने नृत्य अभिनय की दमदार प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। इस फ़िल्म की शूटिंग राजगीर में चल रही है।
बारहवीं वर्ग की छात्रा श्रुति वर्मा शुरू से ही फ़िल्म और रंगमंच से जुडी रही है। दहेज़ और बाल विवाह जैसी कुरूतियों पर बनी फ़िल्म मुक्ति गाथा, मृत्युभोज सहित कई छोटी-छोटी फिल्मो में काम कर चुकी है। साथ ही रंगमंच में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।
श्रुति बताती है कि नृत्य उनका पैशन है। पहली बार इतने बड़े बैनर की फ़िल्म में टाइटल सांग पर अभिनय कर रही है।
बिहार के निर्माता और निर्देशक द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म “ये कैसा इश्क़ है ” की शूटिंग राजगीर के विभिन्न लोकेशन में शुरू हुई। फ़िल्म के निर्देशक सागर सिन्हा ने बताया की अभी गानों की शूटिंग चल रही है लेकिन पूरी फ़िल्म की शूटिंग भी राजगीर में ही होगी। शूटिंग के पहले दिन फ़िल्म के टाइटल सांग की शूटिंग की गयी। इस गाने में बेगूसराय जैसे छोटे शहर की रहने वाली नायिका श्रुति वर्मा ने अभिनय किया है। नृत्य नायिका के रूप में श्रुति ने दमदार प्रस्तुति दी है। फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक भी टाइटल सांग में इनकी दमदार अभिनय को लेकर आशान्वित है की फ़िल्म लोगों को पसंद आएगी।

बेगूसराय के ही निवासी फ़िल्म निर्देशक सागर सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहाँ के लोग फ़िल्म और रंगमंच में दिल्ली मुम्बई जैसे शहरों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके है। श्रुति नृत्य और अभिनय के क्षेत्र में बेगूसराय की उभरती हुई बेहतरीन कलाकार है। उसकी प्रतिभा को देखते हुए ही बड़े बैनर तले बन रही इस फ़िल्म में लिया गया है। अभी पहले गाने की शूटिंग हुई है। सात से आठ गाने है इस फ़िल्म में। सभी गानें बेहतरीन है। दर्शकों को फ़िल्म और गाने बहुत पसंद आएंगे।

फ़िल्म के निर्माता विभा देवी, निर्देशक सागर सिन्हा है। जबकि इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार अभिनेता आतिस भारद्वाज, अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य, निशा सिंह, महेश आचार्य, श्रुति वर्मा एवं अयाज खान है।
आपको बता दें कि श्रुति वर्मा बेगूसराय जिले के मुंगेरी गंज निवासी पत्रकार संजीत श्रीवास्तव एवं किरण वर्मा की सुपुत्री है।

