Fri. Apr 25th, 2025

दादी और पोती की मौत, भगवानपुर दुर्गा मेला की खुशी गम में बदला

भगवानपुर(बेगूसराय) ::-

राजीव नयन ::-

09 अक्टूबर 2019
बुधवार

भगवानपुर थाना क्षेत्र के वनहारा ढाला के समीप अज्ञात टेंपो द्वारा धक्का मार देने से दादी एवं पोती की मौत हो गई तथा दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

मृतिका की पहचान भगवानपुर निवासी महेंद्र यादव की 50 वर्षीय पत्नी हेना देवी एवं श्रीकांत यादव की 4 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना करीब 8:00 बजे रात्रि में हुई है। इस संबंध में मृतक हेना देवी के पुत्र श्रीकांत यादव ने बताया कि मेरी मां हेना देवी एवं मेरी पुत्री अंजली कुमारी मेला देखने मंगलवार को रात्रि करीब 8:00 बजे रामपुर मेला देखने जा रही थी। इसी क्रम में किसी अज्ञात टेंपो ने दोनों को धक्का मार दिया, जिसे घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थित को देखते हुए उसे बेगूसराय रेफर कर दिया और जब मैं एंबुलेंस लेकर जाना चाहा तो एंबुलेंस कर्मी ने एंबुलेंस देने से इंकार कर दिया बाद में प्राइवेट गाड़ी से बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

उक्त घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भगवानपुर समसा पथ के भगवानपुर चौक पर जाम कर मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ देने की मांग करने लगें।

सड़क जाम कड़ते ग्रामीण

सड़क घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार, सीओ कुमार नलिनीकान्त पहुंचकर घटना का जायजा लिया एवं सीओ कुमार नलिनीकान्त ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिवार को राष्ट्रीय आपदा के तहत ₹4 लाख रूपये दिए जाएंगे। वहीं वीडियो अजय कुमार ने बताया कि परिवारिक लाभ योजना से मृतक के परिजनों को 20-20 हजार रूपये का चेक दिया जाएगा।

वहीं प्रमुख शत्रुघन कुमार, मुखिया सीताराम महतो आदि जनप्रतिनिधियों ने जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा कर जाम ख़त्म करबाया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed