भगवानपुर-बेगूसराय ::-
राजीव नयन ::-
2 अक्टूबर 2019
बुधवार
प्रखंड मुख्यालय स्थित एचएफसी गोदाम मे बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय के पत्रांक 189 दिनांक 24 सितम्बर 2019 के आलोक मे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता मे किसान मेला आयोजित हुआ।
जिसमे उपस्थित वक्ताओ ने भूगर्भ जल बचाने के लिए जल शक्ति अभियान को तेजगति से चलाने पर बल दिया। वक्ताओ ने कहा, कि अगर भूगर्भ जल का संरक्षण नही किया गया, तो आने वाला समय, आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से जूझना पड़ेगा।
बैठक में स्थानीय विधायक रामदेव राय, अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकान्त, जिला कृषि पदाधिकारी शैलेश कुमार, वरीय कृषि बैज्ञानिक सुनिता कुशवाहा, कनीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, प्रखण्ड प्रमुख शत्रुघ्न कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य अन्य लोग उपस्थित थे।