बेगूसराय ::-
विजय श्री:-
2 अक्टूबर 2019
बुधवार
कला-संस्कृति एवं युवा विभाग, पटना तथा जिला प्रशासन, रोहतास के द्वारा 3 से 4 अक्टूबर तक न्यू स्टेडियम, फजलगंज, सासाराम में आयोजित होनेवाले राज्यस्तरीय विद्यालय बास्केटबॉल (बालक) अंडर-17 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेगूसराय जिले से पहली बार 10 खिलाड़ियों को आज खेल विभाग के द्वारा जर्सी प्रदान कर खेलने के लिए सासाराम रवाना किया गया।
दो दिवसीय यह प्रतियोगिता सासाराम (रोहतास) में आयोजित है। जिसमें बिहार के चिन्हित जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले खिलाड़ी :-
अंडर:-17 (बालक)-
सुमित कुमार,
प्रिंस कुमार,
अंकित कुमार,
पुष्पराज (विकास विद्यालय, डुमरी)
प्रियांसु कुमार,
अंकित राज,
गुलशन कुमार,
ऋषभ राज,
मिहिर गौतम (डी ए वी स्कूल,इटवा)
ऋषभ राज (सेंट जोसफ पब्लिक स्कूल, रतनपुर, बेगूसराय)
टीम प्रभारी:- अजित कुमार, शारीरिक शिक्षक, सेंटजोसफ पब्लिक स्कूल, बेगूसराय
उपरोक्त जानकारी देते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बेगूसराय भुवन कुमार ने कहा कि विद्यालय खेलों में बेगूसराय से पहली बार बास्केटबॉल की टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रही है। इससे पूर्व इस खेल का आयोजन ओपन ट्राइल के द्वारा किया जाता था। जिले के शारीरिक शिक्षकों की मदद से पहली बार टीम का चयन कर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा गया है। मेरी ओर से खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की सुभकामनाऐं है। ताकि आगे इस खेल का विकास जिले में हो सके। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल में अनुशासन के साथ लगन, मेहनत तथा धैर्य के साथ खेलने की सलाह दी।
इस अवसर पर जिला खेल संयोजक बिश्वजीत कुमार, BSTA के नगर सचिव रणधीर कुमार, शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, अरुनव पंकज, रंजन कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, संदीप कुमार, अभिषेक कुमार मौजूद थे।