भोजपुर(आरा) ::–
बबलू कुमार-
26 सितंबर 2019
बृहस्पतिवार
जन अधिकार पार्टी (लो०) 5 सूत्री मांगों को लेकर भोजपुर आरा स्थित जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय महाधरना दिया, गया। जिसका अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ ब्रजेेश कुमार सिंह तथा संचालन संतोष कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन दिनेश पंडित ने किया।
धरना को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि जन अधिकार पार्टी लगातार धरना प्रदर्शन के माध्यम से लोकतांत्रिक तरीके से बिहार में हो रहे हत्या, लूट व बलात्कार को लेकर आवाज उठा रहे हैं। अगर इस पर लगाम नहीं लगेगा तो दशहरे के बाद उग्र आंदोलन एवं सड़क मार्ग जाम किया जाएगा। नई मोटर अधिनियम में 10 गुना चालान बढ़ोतरी को लेकर इसे यथावत रखा जाय। गाड़ी में तेज हार्न और तेज लाइट के कारण रात में लगातार हो रही दुर्घटना पर शीघ्र रोक लगाई जाए।
भोजपुर में चार प्रखंडों आरा, बड़हरा, शाहपुर, कोइलवर को बाढ़ क्षेत्र घोषित किया जाए। ताकि आम जनता की जो फसल बर्बाद हो गया उनको उचित मुआवजा मिल सके।
पार्टी के प्रदेश सचिव धनंजय सिंह ने कहा कि बिहार में कोई रोजगार नहीं है। जन अधिकार पार्टी लो के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी ने लगातार बिहार में बेरोजगारी के खिलाफ अपना आवाज सड़क से लेकर संसद तक बुलंद किए हैं। अगर सरकार बहाली नहीं निकालती है तो जन अधिकार पार्टी लो का लगातार आंदोलन चलाया जाएगा।
इस महा धरने में शामिल लोगों में युवा के जिला अध्यक्ष रघुपति यादव, अतिपिछड़ा अध्यक्ष दिनेश कुमार पंडित, लड्डू यादव, सूर्यनाथ सिंह, रॉकी कुमार, मनोज कुमार यादव, सुजीत कुशवाहा, बंटी कुमार, रितेश कुमार, रोशन कुमार, मो० परवेज आलम, मो० एहरार, शशि यादव, सीता देवी, चिंता देवी, कौशल्या देवी, कुंती कुअर, लालमुनी देवी, धर्मशिला देवी, अमित कुमार, रविंद्र कुमार, उत्तम पंडित, सतनरायन राम आदि लोग शामिल थे।

