Sun. Dec 28th, 2025

राष्ट्र कवि दिनकर रत्न से सम्मानित किये गए साहित्यकार डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी 

बछवाड़ा (बेगूसराय):~

राकेश कु०यादव :~

24 सितंबर 2019

मंगलवार

रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम निवासी साहित्यकार एवं कवि डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी को राष्ट्रीय सम्मान राष्ट्र कवि दिनकर रत्न से सम्मानित किये जाने पर इलाके के लोगो में हर्ष का माहौल है। सम्मान मिलने पर साहित्यकार, कवि, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियों ने डॉ त्यागी को बधाई दी है।

बताते चले कि डॉ त्यागी को उपरोक्त सम्मान विगत 23 सितंम्बर को उत्तर प्रदेश के बलिया जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय दिनकर सेवा संस्थान के बैनर तले राष्ट्रीय कवि संगम समारोह के दौरान उ.प्र के केन्द्रीय मंत्री प्रमोद तिवारी के द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान के दौरान उन्हे प्रशस्ति पत्र पत्र, पाग, शौल से सम्मानित किये जाने पर स्थानीय साहित्यकार एवं कवि आचार्य लक्ष्मी दास, विद्यासागर ब्रह्मचारी, देवनीति राय, अवधेश कुमार, प्रभाकर कुमार राय, राणा कुमार सिंह, सत्यजीत कुमार सोनु, अमिय कश्यप, अरूण कुमार राय आदि लोगो ने बधाई दी है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed