Thu. Apr 24th, 2025

गंगा नदी की तेज धार में बहने और डूबने के कारण बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

बेगूसराय ::-

विजय श्री::-

21 सितंबर 2019
शनिवार

आज शनिवार की सुबह बेगूसराय जिले के लिए बहुत ही दर्दनाक भरा रहा। मटिहानी थाना क्षेत्र के
सिहमा बबुरवन्नी सड़क पर गंगा में आए बाढ़ के पानी का तेज धार दो युवकों के लिए काला शनिवार बन गया।

आज इसी सड़क के रास्ते से होकर दो बाइक सवार युवक बबूरवन्नी गांव से सिहमा गांव की तरफ घर सुबह लगभग लौट रहे थे। तभी बाइक सवार अपना संतुलन खो दिया और दोनों युवक सड़क के गहड़ेे गड्ढे में चले गये। दोनों बाइक के साथ गंगा नदी की तेज धारा में बह गए। तथा दोनो की दर्दनाक मौत पानी में डूबकर हो गयी।

घटना के समय दोनों डूब रहे युवक को आस-पास के ग्रामीणों ने दौड़कर बचाने का प्रयास किया। लेकिन गंगा नदी की तेज धारा में के सामने किसी का कुछ नहीं चला और दोनों डूब गए।

घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी।

दोनों डूबे युवक की पहचान नगर निगम के वार्ड नंबर 45 हनुमान गढ़ी निवासी रामाश्रय सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार और दूसरा युवक चंडीपुर पानगाछी निवासी राजाराम पासवान के 24 वर्षीय पुत्र भीखो पासवान के रूप में की गई। बताते चलें कि दोनों युवक दुर्गा पूजा में मिठाई का दुकान खोलने वाले थे। जिसके लिए बगल के गांव में मिस्त्री को खोजने गए थे। लौटने के क्रम में यह घटना हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना पाकर मटिहानी थाना अपने दल बल के साथ सिहमा गांव स्थित गंगा घाट पर पहुंचे।स्थानीय गोताखोरों एवं एनडीआरएफ टीम की मदद से दोनों शवों को निकाला गया। एवं पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed