वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार :-
19 सितंबर 2019
गुरुवार
आज गुरुवार को वीरपुर मे बालेश्वर ठाकुर के दरवाजे पर राष्ट्रीय नाई महासभा की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रखंड अध्य्क्ष देवेंद्र ठाकुर ने की।
बैठक मे सर्वसम्मति से नाई महासभा की संगठन मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कोष संग्रह पर भी चर्चा की गयी।
इस बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रखंड अध्य्क्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि एकता मे ही बल है। इसलिए नाई जाति को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नाई जाति अभी भी विकास से कोसों दूर है।
बैठक को प्रखंड उपाध्यक्ष राम नरेश ठाकुर, प्रखंड सचिव प्रमोद ठाकुर, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अजीत ठाकुर, सूचना मंत्री ह्रदय ठाकुर, नवीन ठाकुर, राम सेबक ठाकुर समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

