Sun. Dec 28th, 2025

बच्चों के बेहतर भविष्य व छुपे हुए कला को बाहर निकालने हेतु मधुबनी पेंटिंग व ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

बेगूसराय ::–

18 सितंबर 2019
बुधवार

महिलाओं एवं बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने हेतु त्रिवेणी संस्थान बच्चों के बेहतर भविष्य व छुपे हुए कला को बाहर निकालने हेतु आगे आयी है।
जिसका दो दिवसीय कला व ज्ञान प्रतियोगिता समारोह के साथ संपन्न हुआ।

विभिन्न विद्यालयों के तकरीबन 250 बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। इस प्रतियोगिता में दो तरह के प्रोग्राम रखा गया जिसमें मधुबनी पेंटिंग व ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें सीनियर व जूनियर दो भागों में बांटा गया। सामान्य ज्ञान में जूनियर वर्ग से प्रथम विजेता स्वर्णिम, द्वितीय विजेता रितेश व तृतीय विजेता आदित्य राज रहे।

वहीं मधुबनी पेंटिंग के जूनियर वर्ग में प्रथम निधि, द्वितीय शारदा व तृतीय स्थान निखिल राज ने प्राप्त किया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के प्रथम विजेता विवेक, द्वितीय आदित्य व तृतीय सौरव कुमार रहे।

वहीं मधुबनी पेंटिंग के सीनियर वर्ग में प्रथम सोनम, द्वितीय प्रीति व तृतीय स्थान रत्ना प्रिया को मिला।

इसके अलावा 80 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। समारोह का शुभारंभ गौरव मित्तल, वेद प्रकाश व विजय झा ने दीप प्रज्वलित करके किया।

त्रिवेणी संस्था के द्वारा वेस्ट मेटेरियल से तैयार क्राफ्ट व अन्य सामग्री की मनमोहक प्रदर्शनी भी लगाई गई। वेस्ट मेटेरियल की प्रदर्शनी के पीछे मूल उद्देश्य यही था कि घर मे पड़े हुए बेकार चीजों का उपयोग भी हम क्राफ्ट बनाने में कर सकते हैं। यह भी एक अच्छा रोजगार साबित हो सकता है। विदित हो कि त्रिवेणी संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है।

संस्था की सचिव अंजली प्रिया ने बताया कि एक ओर जहाँ बच्चे अपना पूरा समय मोबाइल व सोशल मीडिया में निकाल देते हैं वही दूसरी ओर हमारा प्रयास है कि बच्चों में बौद्धिक विकास का निर्माण हो। उन्होंने बताया कि यहाँ महिलाओं के द्वारा पापड़ भी तैयार किया जाता है । यह संस्था घर बैठे ही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवा रही है। पहली बार इस संस्था ने मधुबनी पेंटिंग को जन जन तक पहुंचाने की पहल की है।

हमलोगों के द्वारा कला संस्कृति को आगे भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से उचित प्रयास जारी रहेगा।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में मनीष कौशिक व राकेश कुमार मौजूद थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष रामदेव रॉय, रीना देवी, अफसाना, काजल देवी, दुर्गा देवी, राजकुमारी देवी, चिंता देवी, निशा देवी, रजनी सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed