भगवानपुर (बेगूसराय)::-
राजीव नयन
13 सितंबर 2019
शुक्रवार
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय पर युवा कांग्रेस द्वारा 18 सूत्री मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शत्रुघन कुमार ने किया एवं संचालन पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय ने किया।
इस धरना को संबोधित करते हुए विधायक रामदेव राय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को शौचालय की प्रोत्साहन राशि देने में भारी घोटाला सामने आया है। जिसका टेप एवं सबूत मेरे पास है, उन्होंने कहा कि गरीबों के साथ हो रहे अन्याय को मैं बर्दाश्त नहीं करुंगा। उन्होंने कहा वीडियो साहब आप कितना भी पैरवी वाले हों, हमें नहीं पहचानते, मैं वैसा विधायक हूं कि मैं खुद अपनी योजना का मुख्यमंत्री जी के सहयोग से जांच कराया था, जिसमें इंजीनियर मेरे रिश्तेदार भी थे पर सभी को जेल जाना पड़ा। मैं इस भ्रष्टाचार को उजागर कर के ही दम लूंगा।
सड़क से सदन तक आवाज उठाऊंगा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के कोऑर्डिनेटर विजय गुप्ता एवं अन्य से हुई बात करते हुए। उक्त टेप लोगों को लाऊडस्पीकर के माध्यम से सुनाया। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा दबंग है कि गाली गलौज करते हुए धमकी भरी बातें करता है।
उन्होंने मनरेगा विभाग को आरे हाथों लेते हुए कहां की इसमें भी लाखों रूपये की घोटाला हुई है।
विधायक ने कहा कि भ्रष्टाचार में जो भी संलिप्त होगें । उनपर जांच करवा के ही दम लूंगा। साथ ही उन्होंने कहा की मैं सिर्फ कांग्रेस पार्टी का ही नही, बल्कि भाजपा, जदयू, लोजपा, कम्युनिस्ट सहित सभी दलों का विधायक हूँ। इसलिए सब के सहयोग से भ्रष्टाचार पर लड़ता रहूंगा। भले ही मुख्यमंत्री का विरोधी हूं लेकिन उनके अच्छे कामों का सपोर्ट भी करता हूं।

प्रखंड प्रमुख शत्रुघन कुमार ने कहा कि शौचालय में भारी गड़बड़ी हुई है इसकी शिकायत मैं ने वीडियो से, एसडीओ तक किया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
साथ ही शौचालय राशि के वितरण में की गई गड़बड़ी का सबूत मेरे पास है। उन्होंने विधायक से शौचालय प्रोत्साहन राशि के वितरण में गरबरी एवं व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच करवाने की मांग की।
प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव शिबप्रकाश गरीबदास ने कहा कि यहां गरीबों के हक मारी हो रही है। जिसे युवा कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी, इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने डीएम, मुख्यमंत्री सहित विभागीय अधिकारियों से इसकी जांच उच्च स्तरीय करवाने की मांग की है ताकि गरीब निःसहाय लोगों को हक मिल सके।
इस धरना के माध्यम से विभिन्न दलों के लोगों ने एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी आवाज उठाई एवं भ्रष्टाचार का विरोध किया।
वही पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सार्जन सिंह ने कहा कि यहां भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है इस पर रोक लगाए, नहीं तो कांग्रेस पार्टी पूरे जिला में अपनी आवाज को बुलंद करेगी।
सभा को पूर्व प्रमुख संजीव गुप्ता, रणधीर वर्मा, मुखिया अनिल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, शंभूनाथ चौधरी, इंद्र देव राय, प्रदेश के युवा महासचिव मनीष कुमार, जाहिद अफसर, पंचायत समिति सदस्य टिंकू देवी, पिंकी देवी, उमेश दास, उपेंद्र पासवान, सहित जिला कांग्रेस नेता चुनचुन सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में एक शिष्टमंडल वीडियो को अपना मांग पत्र सौंपा। इस के माध्यम से प्रखंड के सभी पंचायतों में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत निर्मित शौचालय, प्रोत्साहन राशि के भुगतान में लाभुकों से 2- 2 हजार रुपए वसूली की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए तथा अभिलंब भुगतान से वंचित लाभुकों को राशि की भुगतान किया जाए।