Thu. Apr 24th, 2025

बच्चा चोर का अपवाह चरम पर ::: बेकसूर, बेसहारा व अर्ध विक्षिप्त इसके चपेट में

वीरपुर-बेगूसराय ::–

@ पुलिस एवं बुद्धिजीवीयो की पहल पर बच्चा चोर महिला को ग्रामीणो के चंगुल से मुक्त कराया

धर्मेंद्र कुमार

07 सितंबर 2019
शनिवार

पूरे देश में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर बेकसूर को पिटाई करना, पीट-पीटकर मार देने जैसी घटनाएं तेजी से फैल रही है। समय रहते ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर सच्चाई से रूबरू होना जरूरी है। असामाजिक तत्वों के द्वारा इस तरह की अफवाह फैलाना गलत बात है।

बच्चा चोर की अपवाह की इस कड़ी मे शुक्रवार की रात करीब आठ बजे मे एक महिला को बच्चा चोर का आरोप लगा कर कुछ ग्रामीणो ने पहले पिटाई की।

बाद मे उसे बुद्धिजीवियों की पहल पर जान बचाने के उदेश्य से उक्त महिला को कमरा मे बंद कर दिया।

यह घटना वीरपुर प्रखंड के नौला गांव की है। घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि आठ बजे मे नौला गांव स्थित मुसहरी मे एक अनजान 25 वर्षीय महिला अपने तीन अन्य सहयोगी के साथ घूम रही थी कि ग्रामीणो की नजर उक्त संदिग्ध महिलाओ पर नजर पड़ी। ग्रामीणो ने खदेड़ कर एक महिला को पकड़ कर लिया। वही दो अन्य महिला भागने मे सफल रही।

बच्चा चोर पकड़े जाने की खबर सुनकर हजारो की संख्या मे ग्रामीणो की भीड़ नौला चौक पर उमड़ पड़ी।ग्रामीणो ने उक्त महिला को कमरा मे बंद कर करीब एक घंटे तक हंगामा किया। घटना की सूचना पाकर भगवानपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद बुद्धिजीवियों के सहयोग से उक्त महिला को अपने कब्जे मे लेकर थाना ले आयी।

आखिर रात में यह महिलाएं वहाँ क्यों घूम रही थी। इसकी अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed