Sun. Dec 28th, 2025

दो पुत्रों को सर पर हथौड़ा मार पूर्व मुखिया ने किया गंभीर रूप से जख्मी ::: हालात नाजुक, ICU में भर्ती

भगवानपुर (बेगूसराय)

राजीब कुमार नयन

05 सितंबर 2019
बृहस्पतिवार

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के बदिया गांव में बुधवार की रात नौला पंचायत के पूर्व मुखिया बैधनाथ चौधरी ने अपने ही दो पुत्र को सोये अवस्था में हथौड़ा से मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया श्री चौधरी को किसी महिला के साथ अवैध संबंध था। उक्त अवैध संबंध के बारे मे पूर्व मुखिया के दोनों पुत्रों को भनक लग गई और उन्होंने इसका विरोध करने लगा। इसी कारण से गुस्सा में उन्होंने अपने दोनों पुत्रों को जान से मारने की नियत से घर में सोये हुये अवस्था में 16 वर्षीय मन्नू कुमार एवं 22 वर्षीय विवेक कुमार पर हथौड़ा से सर पर प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

उसके बाद वहाँ के स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से जख्मी दोनों भाइयों को इलाज के लिए बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहाँ अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों भाइयों को पटना रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों भाइयों का इलाज पटना में चल रहा है।

वहीं एक भाई ज्यादा जख्मी हो जाने से जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहा है। इधर माँ समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए है।

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि विश्वश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना अवैध सम्बन्ध मामले को लेकर ही है। दूसरी ओर आरोपी पूर्व मुखिया घर से फरार है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed