भगवानपुर (बेगूसराय) ::–
राजीव कुमार नयन ::-
2 सितंबर 2019
सोमवार
जब किसी काम के प्रति मन में जज्बा हो तो निश्चित ही वह मुकाम हासिल करता है। उक्त कहावत को चरितार्थ करते हुए प्रखंड क्षेत्र के जोकिया पंचायत के स्वर्गीय प्रभंजन राय की प्रथम पुत्री जूही कुमारी ने कर कार दिखाई। अपने पिता की इच्छा को पूरी करती हुई राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर भगवानपुर प्रखंड का नाम रोशन कर दिया।
विदित हो कि प्रखंड के जोकिया गांव निवासी स्वर्गीय प्रभंजन राय एवं माता हीरा देवी की दो पुत्रियों में इंटर पास बड़ी पुत्री जूही ने सर्वप्रथम 31 दिसंबर 2018 को गांधी स्टेडियम में गोल्ड, 14 जनवरी 2019 को आरा के रमना मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड, 3 फरवरी को सूरत में हुए कुश्ती प्रतियोगिता में बैग, सर्टिफिकेट एवं लाइसेंस बुक मिला था और उसी क्रम को जारी रखते हुए 31 अगस्त को दानापुर में हुए कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उसने अपने राज्य, जिला, प्रखंड तथा अपने गांव जोकिया का नाम रोशन किया है।
इतना ही नही, उसने अब राष्ट्रिय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुई। उसके उक्त उपलब्धियों पर जोकिया पंचायत के मुखिया अशोक राय, पूर्व मुखिया रजनीश कुमार सहित क्षेत्र के सभी बुद्धिजीवियों ने खुशी व्यक्त करते हुए अपने क्षेत्र के होनहार बेटी जूही के उज्जवल भविष्य की कामना की है।