बेगूसराय ::-
विजय श्री :-
31 अगस्त 2019
शनिवार
भारत सरकार की ऐजन्सी महिला एंव बाल विकास मंत्रालय निपसिड के द्वारा महिलाओं के क्षमता व विकास पर तीन दिवसीए कार्यशाला का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है।
जो 04 सितम्बर से 06 सितम्बर तक चलेगा।
इस कार्यशाला में देश के कई राज्य से सैकडो़ सरकारी एंव गैरसरकारी प्रतिभागी भाग लेगें। इस कार्यशाला में व्याख्यान देने के लिए बिहार से विषय विषेशज्ञ के रुप मे नागरिक कल्याण संस्थान के सचिव संजय गौतम का चयन मंत्रालय के द्वारा किया गया है।
कार्यशाला में महिलाओं की सुरक्षा एंव संरक्षण, उसके कानूनी अधिकार, वर्तमान में सरकारी एंव गैरसरकारी कार्यस्थल पर काम कर रही महिलोओं की सुरक्षा एंव यौन शोषण से बचने का कानूनी प्रावधान इत्यादि प्रमुख विषय है।
इस कार्यशाला में सरकार के द्वारा कई कानून बनने के बाद भी देश के अंदर समाज में आज भी महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। क्योंकि उन्हें उनके लिए बने हुए कानून की जानकारी आज भी नहीं है।
खासकर संजय गौतम के द्वारा बिहार के अंदर महिलाओं की सुरक्षा एंव उसके कानूनी अधिकार व मानव व्यापार विषयों पर कई कार्यक्रम एंव कानूनी मदद करते आ रहे है। यह बेगूसराय की उपलब्धि है, जो मंत्रालय के द्वारा ऐसे महत्वपूर्ण कार्यशाला में संजय गौतम का चयन किया गया है।
इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों में संस्थान के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, डां राम इकबाल सिंह, भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार अमर, मीडिया प्रभारी व्रजेश कुमार, अनुराधा कुमारी, दिनकर कुमार, गौरव कुमार आदि हैं।