Thu. Mar 26th, 2026

सरकारी रजिस्टर फाड़ा ::: प्राथमिकी दर्ज ::: घटना सेविका, सहायिका चयन के दौरान घटी

भगवानपुर (बेगूसराय) ::-

29 अगस्त 2019
   बृहस्पतिवार

आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के चयन के लिए आयोजित आम सभा में चयन के दौरान वार्ड सदस्य एवं उसके सहयोगी द्वारा जबरन सरकारी काम-काज में बाधा डालने एवं सरकारी कागजात छिन लेने का मामला प्रकाश में आया है।

इस सम्बंध में बालविकास परियोजना कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिका मीरा कुमारी ने इस सम्बंध में भगवानपुर थाना में कांड संख्या 159 /19 दर्ज करवाई है।

जिसमें उन्होंने बतायी है कि दामोदरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में निर्धारित आम सभा में मार्गदर्शिका 2019 के आलोक में सवर्प्रथम वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष की उपस्थिति हेतू सभी वार्ड के आमजनों से अध्यक्षता हेतू अनुरोध की। परन्तु वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष लालटू पासवान ने अपनी उपस्थिति हेतू हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया एवं उनके सहियोगियों द्वारा हमारे साथ दुर्व्यहार करने लगा।

तत्पश्चात इसका मेरे द्वारा विरोध किया गया तो उनलोगों के द्वारा आमसभा पणजी हमसे छीन कर फाड़ने लगा एवं पंजी फाड़कर अपने साथ लेकर चले गए।

उनलोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डाला और जान से मारने का भी प्रयास किया। जिसका बीडीओ बना हुआ है इस में सब कुछ स्प्ष्ट है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed