Thu. Mar 26th, 2026

सिर कटी अज्ञात लड़की का शव बरामद :: दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

भगवानपुर (बेगूसराय)::-

राजीव कुमार नयन ::-

28 अगस्त 2019
बुधवार

तेयाय ओपी क्षेत्र स्थित बहियार में एक अज्ञात लड़की का सिर कटा शव आज बुधवार को पुलिस ने बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेयाय ओपी चुरामनचक पथ के पास स्थित चौधराइन पोखर से मुसहरी जाने वाले पथ के पूरब स्थित झाड़ी में बरगद पेड़ का पत्ता काटने गये व्यक्ति ने उक्त जंगल मे फेंका शव देखकर तेयाय ओपी को सूचित किया।

सूचना पाकर तेयाय ओपी प्रभारी मनीष कुमार आनंद तथा जमादार संजय चौबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर शव को देखा, जो बुरी तरह सड़ा गला हुआ था। सिर कटा हुआ था। उक्त शव देखने से 17 _18 वर्ष की लड़की की लग रही थी, जो टीशर्ट के साथ मात्र अंडर गारमेंट्स पहने हुए थी।

इस संबंध में ओपी अध्यक्ष ने बताया कि उक्त लाश चार पाँच दिन पहले का फेंका हुआ लगता है, जिससे बदबू आ रहा था। उन्होंने आशंका जताई है कि कहीं दूर से मारकर उक्त शव को इस सुनसान जगह में फेंक दिया है। शव कई जगह से नोंचा हुआ भी था। थाना प्रभारी मनीष कुमार आनंद ने मृत लड़की के दुष्कर्म होने की आशंका से इंकार नही किया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed