Thu. Apr 24th, 2025

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन ::: ताइक्वांडो, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और फुटबॉल के मुकाबले हुए आज

बेगूसराय ::-

@ जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2019-20 का हुआ उद्घाटन

@ पहले दिन खेले गए ताइक्वांडो, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल बालिका, बैडमिंटन और फुटबॉल बालक के मुकाबले

विजय श्री ::-

26 अगस्त 2019
     सोमवार

आज सोमवार को कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का उद्घाटन इंडोर स्टेडियम में जिला के उपविकास आयुक्त अब्दुल हमीद, पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद, ओसडी सच्चिदानंद सुमन, कार्यक्रम पदाधिकारी तनवीर आलम तथा उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा भुवन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि खेल में हमे अनुशासन सिखाती है। यह तन- मन को स्वस्थ रखने का सबसे बड़ा माध्यम है। लक्ष्य निर्धारित कर आप मेहनत करें तो उसे पाया जा सकता है।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद ने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में बेटियां भी सबसे आगे हैं। खेल को अपने जीवन में उतारे तो सेवा हो जाएगा। खेल के माध्यम से सम्मान एवं शोहरत दोनों प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा भुवन कुमार ने कहा कि बेगूसराय की धरती खेल के क्षेत्र में उर्वर रही है। विगत वर्षों में यहां से सैकड़ों बच्चों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जिला और राज्य का नाम रोशन किया है। आगे भी इसे बनाए रखने की आवश्यकता है। इसके लिए जिले के शारीरिक शिक्षकों एवं खेल संघों का सहयोग अपेक्षित है।

स्वागत गान संगीत शिक्षिका खुशबू रानी एवं ललन कुमार ने गाया। संचालन शिक्षक रणधीर कुमार ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने किया। अतिथियों का स्वागत उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा भुवन कुमार के द्वारा प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र तथा पौधा देकर किया गया।

खेल के पश्चात विभिन्न खेलों में चयनित खिलाड़ी निम्न है-

वॉलीबॉल बालिका(14)
कोमल कुमारी, रीता कुमारी, रवीना कुमारी, प्रेरणा प्रकाश, साक्षी सिंह, आंचल कुमारी, चांदनी कुमारी, मोनी कुमारी एवं सुमन कुमारी शामिल है।

बालिका अंडर-17 आरती कुमारी, कंचन कुमारी, मौसम कुमारी, निधि कुमारी, प्रीति कुमारी, नेहा ठाकुर, पूनम कुमारी, कोमल कुमारी, रागिनी कुमारी तथा खुशी कुमारी शामिल है।

बालिका अंडर-19 अंशु कुमारी, अमृता रंजन, काजल कुमारी, विनीता कुमारी, कल्पना कुमारी, स्वाति कुमारी, चंचल कुमारी, अंशु कुमारी तथा अंजनी कुमारी शामिल है।

बैडमिंटन बालक-14, सत्यम कुमार, शिवम कुमार, अभिनव सरस, अविनाश कुमार, जीतू आनंद

बालिका-17:- कोमल कुमारी, जया भारती, खुशी गुप्ता, पूजा कुमारी, कोमल कुमारी

अंडर:- 17 बालक -आयुष राज, किशन कुमार, रवि कुमार, राजा कुमार, सबल कुमार

बालिका-17, प्रीति कुमारी, सुमन भारती, वाघवी भूषण, मधु कुमारी,

अंडर-19 बालक:- राहुल कुमार, शुभम कुमार, रवि कुमार, सचिन कुमार एवं अभिजीत कुमार।

भारोत्तोलन अंडर 17 बालक :- आनंद राज, सुंदरम कुमार, प्रत्यूष कुमार, ऋषभ राज, रजनीश कुमार, कुणाल तथा उज्जवल कुमार।

बालिका पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, शालिनी कुमारी,

बालक अंडर-19:- लाभांश कुमार, राजू कुमार ,अभिषेक कुमार, विवेक कुमार, कविराज, रोहन कुमार, हिमांशु कुमार, मनजीत सिंह प्रिंस

बालिका पुष्पा भारती।

फुटबॉल अंडर:-14 बालक, आदित्य कुमार,रोशन कुमार, आर्य आदर्श, प्रिय गौतम, अंकित आलम, प्रियांशु चौधरी, रश्मि प्रकाश, प्रिंस कुमार, राजा कुमार, अभिलाष कुमार, उत्सव कुमार,मृत्युंजय कुमार, रोहित कुमार,पीयूष कुमार, शुभम कुमार, सर्वेश कुमार।

अंडर 17 बालक:- अंशुमान सिंह, चंद्रप्रकाश, मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद कैफ ,आर्यन कुमार, हेमंत कुमार, हर्षित कुमार, अंकित सरकार, फरहान अख्तर, छोटू कुमार, कीर्तिमान कुमार, सोनू कुमार ,रोहित कुमार, मोहित कुमार, प्रियांशु कुमार तथा राजा कुमार।

जिला स्तरीय विधालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रिजल्ट
अन्डर 17 वर्ष बालिका
01. रूमी परवीन- 32-35 -स्वर्ण
02. पूनम कुमारी – 35-38-स्वर्ण पदक
03. सृष्टि कुमारी – 38-42 -स्वर्ण पदक
04. अवंतिका कुमारी -42-44 -स्वर्ण
05. रागिनी कुमारी-44-46- स्वर्ण
06. पूजा कुमारी-46-49-स्वर्ण पदक
07. रागनी कुमारी- 49-52 -स्वर्ण पदक
08. सोनम कुमारी-52-55-स्वर्ण पदक
09. श्रेया रानी- 55-59 -स्वर्ण पदक
10. ग्रेसी शरण-59-63-स्वर्ण पदक

अंडर 14 वर्ष बालक
01. तशिक़ शब्बीर- 18-21-स्वर्ण पदक
02. मो0 असलम -23-25-स्वर्ण पदक
03. आर्यन कुमार-25-27-स्वर्ण पदक
04. बंटी कुमार-27-29-स्वर्ण पदक
05. कृष कुमार-29-32-स्वर्ण पदक
06. हृतान्कर दत्ता-32-35-स्वर्ण पदक
07. सिद्धित कुमार-35-38-स्वर्ण पदक
08. गोलू कुमार-38-41-स्वर्ण पदक।

इस खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक पंकज कुमार पंडित, रामचंद्र राय, राजेश कुमार, रोशन, चिरंजीवी ठाकुर, दीपक कुमार, गौरव कुमार, रामबाबू, पिंकी कुमारी, पल्लवी कुमारी, गौरी कुमारी, बृजेश कुमार इत्यादि शिक्षक मेहनत कर रहे हैं एवं खेल संघ से नंदू कुमार, ताइक्वांडो से अमन कुमार, फुटबॉल से रामाज्ञा सिंह, वॉलीबॉल से शंभू देवा, बैडमिंटन से एवं भारोत्तोलन में भूपति गौतम शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed