वीरपुर : बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
10 अगस्त 2019
शनिवार
प्रकृति में अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती है। पहले लोग इसे दैवीय चमत्कार मानते थे। जो तथ्य से परे होते थे। लेकिन जब से विज्ञान समृद्ध हुआ है। हर घटना के पीछे कोई ना कोई कारण बताया जाता है। जो तथ्य से पूर्ण होते हैं।
ऐसी ही घटना वीरपुर प्रखंड के जगदर पंचायत के मुरादपुर गांव के वार्ड संख्या 8 मे शनिवार की सुबह मे हुई। जहां एक गाय ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया।

ग्रामीणो ने बताया कि मुरादपुर गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी विजय यादव की गाय ने समय से पुर्व ही सात माह की विचित्र बच्चे को जन्म दी। जन्म की खबर मिलते ही उक्त विचित्र बच्चे को देखने की भीड़ उमड़ पड़ी।
गाय की विचित्र बच्चे ने जन्म लेते ही दम तोड़ दिया। विचित्र बच्चे को दो मुहं, सात पैर एवं शरीर का पिछला हिस्सा जुड़वां है। एक पैर पीठ पर है। विचित्र जुड़वां बच्चे की मुहं आगे एवं पीछे विपरीत दिशा मे है।
ऐसे विचित्र बच्चे की जन्म के पीछे विज्ञान का कहना है कि यह बच्चा अविकसित था। और समय से पूर्व होने के कारण इसमें पूर्ण विकास नहीं हो पाया था। गाय के गर्भ में ही भ्रूण का विकास सही तरीके से नहीं होने के कारण बच्चा विचित्र और अपरिपक्व रह गया।
समाचार प्रेषण तक विचित्र बच्चे को देखने के लिए लोगो का तांता लगा हुआ था।