Sun. Dec 28th, 2025

भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी :: केन्द्रीय मंत्री सह संसद ने की भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत

वीरपुर : बेगूसराय ::-

धर्मेंद्र कुमार :–

9 अगस्त 2019

शुक्रवार

भारतीय जनता पार्टी लगातार सदस्यता अभियान चलाए हुए हैं। इसी सिलसिले में भाजपा मंडल इकाई द्वारा आज शुक्रवार को वीरपुर पुल चौक पर स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन ने किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इससे जुड़ने से समाज एवं देश का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सदस्य बनाने की अपील की। इस अवसर पर वीरपुर पश्चिम पंचायत के मुखिया सह जदयू नेता पंकज कुमार सिंह ने अपने कई साथियों के साथ केन्द्रीय मंत्री के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही कई लोगों ने अपने मोबाइल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पार्टी नेता अमरेंद्र कुमार अमर, मृत्युंजय कुमार वीरेश समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed