बेगूसराय ::–
विजय श्री ::-
7 अगस्त 2019
बुधवार
पूर्व विदेश मंत्री, बहुआयामी प्रतिभा की धनी, सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति, ओजस्वी वक्ता के रुप मे राष्ट्र के स्मृतिपटल पर सदैव छाप छोड़ने वाली, महिला नेताओं के लिए रॉल मॉडल सुषमा स्वराज आज हमेशा-हमेशा के लिए चिरनिंद्रा में सो गयी।
आज बीजेपी कार्यालय बेगूसराय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी ने दो मिनट का मौन रख कर एवं पुष्पपंजली कर के सुषमा स्वराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
पूर्व विदेश मंत्री, हमारी वरिष्ठ नेत्री और बहुआयामी प्रतिभा की धनी, दीदी सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूँ एवं मन अत्यंत शोक-संतप्त है। उनका निधन न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
वो सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति, ओजस्वी वक्ता के रुप मे राष्ट्र के स्मृतिपटल पर सदैव अमर रहेंगी..”सुषमा जी, महिला नेताओं के लिए रॉल मॉडल बनकर उभरीं। वो एक शानदार इंसान भी थीं। अपने व्यवहार और गर्मजोशी से वो सबका दिल जीत लेती थीं। उनकी जिह्वा पर साक्षात सरस्वती विराजती थीं। जो काम वो करती थीं, उस पर प्रतिष्ठा पाती थीं। कुशल संगठक और कुशल प्रशासक थीं। जो भी मंत्रालय उन्हें मिला विदेश मंत्री सहित, उन्होंने उस काम को बेहतर अंजाम दिया। देश की प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में बढ़ाया।उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने जिला कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे कहीं।

वहीं मौके पर मौजूद पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता ने भी शोक व्यक्त किया और कहा कि श्रधेय अटल जी की भांति संपूर्ण देश में सुचिता की राजनीति की वजह से लोकप्रिय रही सुषमा जी का आकस्मिक निधन भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं समेत भारतीय लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हर व्यक्ति के लिए हृदय विदारक है।
जिला भाजपा महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू ने कहा कि
मातृशक्ति की सशक्त हस्ताक्षर, सूचिता की राजनीति की सर्वोत्तम प्रतिमूर्ति, महान विदुषी, ओजस्वी वक्ता श्रधेय सुषमा स्वराज जी का जाना सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उषा रानी, जिला उपाध्यक्ष व जिला सदस्यता प्रमुख बलराम सिंह, जिला महामंत्री राजीव वर्मा, जिला महामंत्री राजेश अम्बष्ठ, जिला मंत्री सीताराम सिंह, कुंदन भारती, राम प्रवेश साहनी, सुमित सन्नी, मनोज वत्स, रूपेशमणि सिंह, अनिता राय, रामकल्याण सिंह, धीरज भारद्वाज, प्रदीप कुमार भारद्वाज, कौशल किशोर सिंह, मनोज राम सहित अन्य भी उपस्थित थे।