Thu. Apr 24th, 2025

राष्ट्र कल्याण और विश्व में अमन-चैन, शांति के लिए आयोजित तीन दिवसीय महायज्ञ संम्पन्न

भगवानपुर (बेगूसराय)::–

राजीव कुमार नयन :-

07 अगस्त 2019
बुधवार

राष्ट्र कल्याण और विश्व में अमन-चैन के लिए प्रखंड क्षेत्र के दादपुर स्थित मां काली शक्तिपीठ के प्रांगण में आयोजित त्रिदिवसीय लक्षाहुति अम्बा महायज्ञ का आज बुधवार को पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हो गया।

यह महायज्ञ नागपंचमी के अवसर पर बाबा शिव के रुद्राभिषेक के साथ आरंभ हुआ। महायज्ञ मे नित्य प्रातःकाल हवन्, दोपहर मे सुन्दरकांड का पाठ तथा रात्रि मे भक्ति संगीत आयोजित किये जा रहे थे।

इस महायज्ञ के प्रधान यजमान स्वामी चिदात्मन जी, वेद-विज्ञान अनुसंधान के सचिव स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने बताया कि यह यज्ञ राष्ट्र कल्याण तथा विश्व मे अमन-चैन के लिए तथा पूर्णरूपेण अध्यात्मिक शांति की भावना से आयोजित किए गये।

उन्होंने बताया कि यह यज्ञ वेद-विज्ञान अनुसंधान संस्थान के तत्वावधान मे आचार्य रामनरेश झा एवम सात अन्य विद्वान पंडितो के सफल निर्देशन मे सम्पन्न हुआ।

समापन समारोह के मौके पर उक्त संस्थान के निदेशक डा विजय कुमार झा, सह सचिव प्रो प्रवीण कुमार झा, प्रेम सर्वमंगला योग विधापीठ के संरक्षक स्वामी चिदात्मन जी महाराज, महेन्द्र चौधरी, विपिन चौधरी, नवीन चौधरी, मुकेश चौधरी, सोनु कुमार सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

महायज्ञ के दौरान पुरे क्षेत्र मे धर्मिक वातावरण कायम था। इस दौरान पुरे क्षेत्र मे वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि गूंजती रही।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed