भगवानपुर(बेगूसराय)::–
राजीव कु.”नयन” ::-
06 अगस्त 2019 (मंगलवार)
सरकारी स्कूलों को हाईटेक करने के लिए स्मार्ट क्लासेज का शुभारंभ किया गया है। स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से बच्चों को स्मार्ट बनाया जाएगा।
प्रखंड मुख्यालय स्थित रघुनाथपुर उच्च विद्यालय दहिया मे मंगलवार को वीडीओ अजय कुमार, वीइओ सुनील कुमार राय एवं साघन सेवी प्रवीन कुमार के द्धारा स्मार्ट क्लासेज का विघिवत उद्वाटन किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रघानाध्यापक संजीव कुमार एवं उपस्थित पदाघिकारी द्वारा बच्चो को अब गुणवतापुर्ण शिक्षा के वारे मे विस्तार से बताया। इस संबंध मे उन्होने कहां कि स्मार्ट क्लासेज शुरू करने पर प्रखंड मे प्रथम विद्यालय है, जो इस बात का घोतक है।

यहां के शिक्षकगण इस कार्यक्रम को संचालित कर सफल बनाने मे पुर्ण रूप से जागृत है।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार यादव ने भी कार्यक्रम के माध्यम से बच्चो को स्मार्ट क्लासेज के बारे मे बताया।
इस मौके पर विधालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकाएं सहित सैकड़ो छात्र एवं छत्राएं मौजूद थे।