Thu. Apr 24th, 2025

बाल-विवाह व दहेज़ उन्मूलन हेतु टास्क फोर्स गठित :: होगा मजबूत सुचना तंत्र विकसित

बछवाडा़(बेगूसराय):~

राकेश कु०यादव:~

05 अगस्त 2019

बाल विवाह एवं दहेज प्रथा हमारे समाज की सबसे बड़ी विडंबना है। समाज को यह दोनों घुन की तरह खा चुके हैं। इसका उन्मूलन अगर नहीं होता है तो पूरा समाज ही अभिशप्त हो जाएगा।

इसी को लेकर बिहार सरकार के राज्यव्यापी बाल विवाह एवं दहेज़ उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

इस टास्क फोर्स में पदेन अध्यक्ष बीडीओ विमल कुमार होंगे। जबकि पदेन सदस्य के तौर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी शैलजा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बछवाडा़ थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (बाल विवाह एवं दहेज़ उन्मूलन ) एवं मनोनीत सदस्य के तौर प्रखंड क्षेत्र के जानेमाने शिक्षाविद् शैलेन्द्र कुमार शर्मा त्यागी का चयन किया गया है।

टास्क फोर्स की पहली बैठक प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें बीडीओ नें बाल विवाह एवं दहेज़ उन्मूलन के कार्ययोजना के बारे में उपस्थित पदाधिकारियों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र में होने वाले बाल विवाह एवं दहेज़ के लेन-देन की जानकारी प्राप्त करने हेतु व्यापक सुचना तंत्र विकसित किया जाएगा।

इसके लिए समुदाय आधारित संगठन जैसे पंचायत प्रतिनिधियों तथा चौकीदार आदि की मदद भी ली जा सकती है।

बाल विवाह एवं दहेज़ उन्मूलन को सफल बनाने के लिए रैली, प्रभात फेरी, विचार गोष्ठी, कार्यशाला समेत अन्य जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाऐंगे।

बाल विवाह एवं दहेज़ के दर्ज मामले की की मासिक समीक्षा भी की जाएगी।
इस मौके पर टास्क फोर्स के उपरोक्त सभी सदस्य मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed