Thu. Apr 24th, 2025

पौधारोपण कर साईकिल यात्रा एक विचार, बेगूसराय के सदस्यों ने पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::-

04 अगस्त 2019

वर्षों से लगातार साइकिल यात्रा एक विचार बेगूसराय के सदस्यों द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने और पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने की कवायद लगातार कर रहे है।

इसी सिलसिले में आज साइकिल यात्रा एक विचार के सदस्यों ने बरसात के मौसम में लोगों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक पौधा लगाएं और धरती पर हरियाली लाकर उसकी सुंदरता बढ़ाएं।

इन्हीं विचारों को लेकर निकले साईकिल यात्रा एक विचार के सदस्यों द्वारा बेगूसराय का स्वर्ग कहे जाने वाले विष्णुपुर चतुर्भुज पोखड़ के प्रांगण में 18 सदस्यों ने पौधारोपण किया।

इस तरह साईकिल यात्रा एक विचार के सदस्यों ने 10 अगस्त 2014 से लगातार चल रही रविवारीय यात्रा पूर्ण की। पोखर परिसर में छह पौधा लगाने के बाद पोखर के बगल में ऑक्सीजन मार्ग में एक, एक काली मन्दिर के पास, दो कन्या मध्य विद्यालय रतनपुर परिसर में एवं शिवालय के पास, त्रिवेणी ( पीपल, बरगद, नीम ) का पौधा सदस्यों के फ्लैक्स व गैबियन कि सुरक्षा के साथ लगाया गया।

साइकिल यात्रा एक विचार के सदस्यों द्वारा पौधारोपण करते हुए

पोखर की सुंदरता में चार चाँद लगाने में पूर्व महापौर संजय कुमार ने बताया कि धरती के रक्षा हेतु धरती पर हरियाली लाना होगा। इसके लिए हमसभी को अपने आस-पास या अपने घर मे भी पौधारोपण अभियान को बढ़ावा देना होगा।

साईकिल यात्रा एक विचार के सदस्य चन्द्रसेन ने बताया की गर्मी के मौसम में अत्यधिक गर्मी को कम करने हेतु सघन पौधारोपण हम सदस्यों के द्वारा बदस्तूर जारी है।
वही अजित कुमार द्वारा बताया गया कि बरसात भी पौधों की देन है, जितनी ज्यादा हरियाली होती है उतनी ही अच्छी बरसात भी होती है और बाढ़ जैसी आपदा को भी पेड़ पौधे ही रोकते हैं।
इस विषय पर और प्रकाश डालते हुए इस मंच के सदस्य अंकित द्वारा बताया गया कि सप्ताह में एक दिन साईकिल से जरूर चलना चाहिए। यह हमारे शरीर और हमारे पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी साबित होगा।

इस रविवारीय यात्रा के दौरान अभिषेक, अभिनव, अभिमन्यु, अजीत, अमन, अमित, अंकित, अनिल सिंघानिया, बिपिन, चन्द्रसेन, छोटू,जय किशन, निशांत, सुमित, ओमप्रकाश भारद्वाज पुट्टू, विवेक एवं विवेक राज समेत अन्य उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed