बेगूसराय ::–
विजय श्री ::-
04 अगस्त 2019
@ ABVP, NSUY, BTMU, नगर निगम कर्मचारी संघ तथा नव नियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता पहुंचे
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, नगर इकाई बेगूसराय के बैनर तले जिला परिषद नियोजन इकाई और शिक्षा विभाग के खिलाफ आज नियोजित शिक्षकों के द्वारा स्थानांतरण सहित कुल 13 मांगों के समर्थन में स्वर्णजयंती पुस्तकालय के सामने महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दूसरे दिन आंदोलन को कई संगठनों का समर्थन मिला।
भूख हड़ताल पर बैठे अयोध्या उच्च विद्यालय (ज्ञान भारती) के शिक्षक सह BSTA के नगर सचिव रणधीर कुमार, जयमंगला उच्च विद्यालय मंझौल की शिक्षिका तथा संघ की राज्य पार्षद वेणुजा कुमारी, राजेश्वरी उच्च विद्यालय चेरियाबरियारपुर के शिक्षक अनिल कुमार चौधरी तथा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चकहमीद नदैेल बखरी के शिक्षक राजीव कुमार और उनके मांगों के समर्थन में जी डी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महासचिव ABVP के नेता सोनू सरकार, NSUI के राज्य उपाध्यक्ष निशांत कुमार, BTMU के संगठन सचिव ललन कुमार लालित्य,नगर निगम कर्मचारी संघ के मंत्री दिलीप मल्लिक, नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता नवीन कुमार नवीन, कवि दीनानाथ सुमित्र, शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने धरना स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन इस आंदोलन को दिया।

ABVP के सोनू सरकार ने कहा कि हमारा छात्र संगठन सदैव शिक्षा, शिक्षक और छात्र हित मे आंदोलन करते रहते हैं। विद्यालय में छात्रों के अनुपात में वहां शिक्षकों का नियोजन या स्थानांतरण किया जाए अन्यथा ABVP उग्र आंदोलन को विवश होगी।
NSUI के राज्य उपाध्यक्ष निशांत कुमार ने कहा कि अगर 36 घंटे के अंदर शिक्षकों की मांगें नही मानी गयी तो मेरा संगठन सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी। जिला प्रशासन अविलंब शिक्षकों के साथ वार्ता करके समस्याओं का समाधान निकाले।
BTMU के संगठन मंत्री ललन कुमार लालित्य ने कहा कि इस देश में शिक्षा का बजट सबसे कम है, सरकार की प्राथमिकता शिक्षा न होकर खिचड़ी और अन्य लाभुक योजनाएं हैं। जिसे वे वोट बैंक के रूप में देखते हैं। इस आंदोलन को हमारा सहयोग जारी रहेगा।
नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता नवीन कुमार नवीन ने इस आंदोलन को अपने संगठन का समर्थन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक नेत्री डॉ चंद्रपुनिता कुमारी ने कहा कि आज बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की नगर इकाई जहां शिक्षकों की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रही है वहीं इसी संगठन के जिला के तथाकथित नेता पदाधिकारियों की चापलूसी कर अपनी राजनीति चमकाने के लिए इसमें अवरोध पैदा कर रहे हैं जो निंदनीय है।
शिक्षक नेता डॉ भगवान प्रसाद सिंह, रामकिंकर सिंह तथा सेवानिवृत्त शिक्षक रामानंद राय ने कहा कि शिक्षक अपने घर से दूर सैकड़ों किलोमीटर स्कूल जाने को विवश हैं जबकि उनके घर के पास के विद्यालयों में पद रिक्त हैं, दूर जाने के कारण खासकर महिलाओं को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है वे आर्थिक, मानसिक रूप से पीड़ित हैं और जिला संघ मौन है।
भूख हड़ताल को नगर निगम कर्मचारी संघ के जिला मंत्री दिलीप मल्लिक, बखरी अनुमंडल सचिव विजय पोद्दार, शिक्षक विकाश कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, दीनानाथ सुमित्र, वेणुजा कुमारी, अनिल कुमार चौधरी, सुशील कुमार साह, NSUI के संतोष कुमार, राहुल कुमार, शिक्षक राजीव लोचन ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर शिक्षक रामप्रवेश कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, बैद्यनाथ कुमार, पवन कुमार झा, पंकज पंडित, सहित ABVP तथा NSUI के दर्जनों शिक्षक तथा छात्र नेता मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन LNMU सीनेट सदस्य सह शिक्षक चंदन कुमार तथा मो शाहिद इकबाल ने किया।

