वीरपुर
बेगूसराय
31 जुलाई 2019
अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह जब चाहे, जहां चाहे, जिस समय चाहे क्राइम कर सकता है।
सिकरहुला गांव में मंगलवार की रात्रि मे अपराधियों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोविंद सिंह को गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी। जिसका ईलाज बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, वे अपने दरवाजे पर रात में सोये हुये थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी भागने में सफल रहे।
परिजनों द्वारा आनन फानन में उन्हें बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां उनका ईलाज जारी है। वीरपुर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।