बेगूसराय ::–
विजय श्री :-
28 जुलाई 2019
आज फ्रेंड्स ऑफ आनंद के पदाधिकारियों की बैठक की गई। जिसमें संगठन के विस्तार एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आवाज उठाने की बात कही।
बाइट कंप्यूटर के निदेशक संजय सिंह के द्वारा संगठन के वरीय पदाधिकारियों की सहमति से रिंकू शाह को महिला जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष रिंकू शाह ने कहा कि संगठन के महिला प्रकोष्ठ को विस्तार देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ फ्रेंड्स ऑफ आनंद के संघर्ष को देखकर, प्रभावित होकर मैंने आज संगठन में शामिल होने का निश्चय किया। फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं के साथ गरीबों, शोषित, वंचितों की लड़ाई लड़ने का काम करूंगी।
मौके पर फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष प्रदीप क्षत्रिय, बाइट कंप्यूटर के निदेशक संजय सिंह, छात्र जिला अध्यक्ष मनीष कर्ण, छात्र नेता शुभम कश्यप, अमन कुमार, वीरू कुमार, रमन शार्दुल उपस्थित थे।