बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
21 जुलाई 2019
बेगूसराय में विश्वविद्यालय जल्द से जल्द खुले इसको लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को मांग पत्र सौंपा गया।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार, सोनू, जीडी कॉलेज मंत्री दिव्यम कुमार, एसबीएसएस कॉलेज अध्यक्ष आजाद कुमार, नगर सह मंत्री राज दीपक गुप्ता आदि थे।
पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि बेगूसराय में विश्वविद्यालय की स्थापना हो इसको लेकर कई वर्षों से आंदोलन किया जा रहा है। लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। बेगूसराय जो कि बिहार की औद्योगिक राजधानी के साथ ही सबसे अधिक राजस्व देने वाली जिला है। लेकिन सरकार जानबूझकर बेगूसराय के साथ भेदभाव कर रही है। बेगूसराय में जल्द से जल्द विश्वविद्यालय खुलना चाहिए।
परिषद मांग पत्र के माध्यम से मांग करती है कि तत्काल बेगूसराय में उप केंद्र खोला जाये एवं स्थाई समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय खोला जाए।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार सोनू ने कहा बेगूसराय से दरभंगा जाने के लिए सीधा ट्रेन की व्यवस्था नहीं है। जानबूझकर बेगूसराय के छात्रों का रिजल्ट को प्रमोटेड क्या जाता है ताकि छात्रों का आर्थिक दोहन किया जा सके। ट्रेन की व्यवस्था नहीं रहने के कारण छात्रों को दरभंगा जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सरकार प्रमंडल स्तर पर विद्यालय खोलने की बात करती है तो फिर मधेपुरा में कैसे विश्वविद्यालय खोला गया। जबकि वह मात्र जिला है एवं बेगूसराय से पिछड़ा हुआ जिला है।
संगठन माननीय केंद्रीय मंत्री महोदय से जल्द से जल्द विश्वविद्यालय खोलने की मांग करती है।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा आप की मांग जायज है। विश्वविद्यालय खोलें इसको लेकर सरकार के द्वारा प्रयास किया जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री से मिलकर बात करेंगे तथा उपकेंद्र खुले इसको लेकर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री से बात किया जाएगा।
अगर जल्द से जल्द बेगूसराय में विश्वविद्यालय नहीं खुलेगा। तो मजबूर होकर फिर से सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।