वीरपुर :: बेगूसराय ::–
@ सघन वाहन जांच से बाइक सवारों में हड़कंप
धर्मेंद्र कुमार ::–
20 जुलाई 2019
समान काम, समान वेतन समेत अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदेश के शिक्षकों द्वारा पटना में शांतिपूर्ण विधानसभा घेराव के दौरान सीएम नीतीश कुमार की पुलिस ने शिक्षकों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया. जिसके विरोध में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो शिक्षकों ने शनिवार को बीआरसी भवन के समीप सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका।
इस मौके पर शिक्षक संजीव कुमार, कन्हैया कुमार, प्रभाकर गौतम समेत सैकड़ो शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे।
सघन वाहन जांच से बाइक सवारों में हड़कंप
वीरपुर थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने दल-बल के साथ शनिवार को वीरपुर-बेगूसराय पथ पर खैयपुल के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान बाइक सवार के डीक्की, झोला, बैग आदि के साथ बाइक ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट आदि की गहनता से जांच किया।
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि बाहन जांच से अबैध समानो की आयात-निर्यात पर जहां , ब्रेक लगेगा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि कोण से हेलमेट, वाहन की गति अन्य सुरक्षा के लिए आदेशानुसार वाहन जांच अभियान चलाया जाता है।

