बेगूसराय (गढ़पुरा) ::-
विजय कुमार चौधरी
17 जुलाई 2019
आज सावन महीना का पहला दिन है। बाबा भोले के धाम में शिव भक्तों की जमावड़ा लगने लगी है। आज बाबा हरिगिरी धाम श्रावणी मेला का उद्घाटन जिलाधिकारी राहुल कुमार ने किया।
जिलाअधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि मेले में चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। पदाधिकारियों को ड्यूटी दिया गया है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम, शुद्ध पानी की व्यवस्था, स्वच्छ और साफ परिसर, लाइट, साउंड की व्यवस्था रहेगी।

विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष व्यवस्था होगी।
मंदिर के चारों तरफ चार दिवारी से संबंधित जो भी दस्तावेज है, उसे देखकर बिहार सरकार के फंड से काम किया जाएगा। जो भी राशि श्रद्धालुओं से मिलता है। उसका सही उपयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जितने गड्ढे रास्ते में है उसको भरा जा रहा है। जिससे कांवरियो को परेशानी नहीं होगी। यहां पर जो भी भक्त आते हैं उनका विशेष रूप से ध्यान रखे जाएंगे। श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाएगा।
वही पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि पुलिस बल पर्याप्त संख्या में 24 घंटा निगरानी करेंगे। साथ ही महिला पुलिस की विशेष व्यवस्था रहेगी। कोई भी दिक्कत होने पर तुरंत गढ़पुरा पुलिस या हमें भी जानकारी दे सकते हैं। जिसका निदान जल्द होगा।
धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी नारायण मिश्र ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रामानंद राम, विधायक राम विनोद पासवान, गढ़पुरा थाना पदाधिकारी, बखरी एसडीओ, गढ़पुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी, नावकोठी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित सैकड़ों आसपास के ग्रामीण मौजूद थे।