भगवानपुर ( बेगूसराय ) ::-
16 जुलाई 2019
आज मंगलवार को प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया।
प्रखंड क्षेत्र के अतरूआ चकसदात स्थित संघ के कार्यकर्ता केशरीनन्दन के दरवाजे पर इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर अखंड भारत का मानचित्र पर भगवाध्वज फहराया गया तथा भगवाध्वज का धूप अगरबत्ती, अक्षत, चंदन, फूल आदि से पूजन आदि कर नमन किये गये।
संघ कार्यकर्ता ध्वज के समक्ष अवस्थित डा हेडगवार, भारत माता तथा माधवराव शदाशिव गोलवरकर उपाख्याय गुरूजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। तथा संकल्प गीत व एकल गीत गाये।
तत्पश्चात भगवानपुर प्रखण्ड के संघ चालक सह अवकाश प्राप्त शिक्षक हरिश्चन्द्र महतो ने गुरू पूर्णिमा तथा बंदे व्यास के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के दिन अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरु को अपना तन-मन-धन समर्पित करना चाहिए।
उन्होंने गोलवरकर जी के जीवन चरित्र तथा उनके अनुयायी महाराज शिवाजी की भी चर्चा की। उन्होंने शुकदेवजी महाराज तथा उनके ॠषि पुत्र व्यास को आदि गुरु माना जो धरती पर ज्ञान का प्रकाश फैलाया था। इस मौके पर बेगूसराय जिला ग्राम विकास प्रमुख अरविंद चौधरी, संघ सेवक मुकेश कुमार, केशरीनन्दन, शिक्षक विरेंद्र पंडित, ललितेश्वर पंडित, पंकज कुमार, शिलवंत कुमार, विजय भारती, रामाकांत मिश्र, डा प्रमोद महतो, डा देवेन्द्र मालाकार, चन्द्रदेव सहनी, रामविलास सहित दर्जनो संघ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वही प्रखण्ड क्षेत्र के हरिचक, भगवानपुर तथा बनवारीपूर मे भी गुरु पूर्णिमा उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा मनाया गया।