मंसूरचक(बेगूसराय) ::–
मिन्टू झा-
16 जुलाई 2019
प्रखंड क्षेत्र के साठा गांव में मंगलवार को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद दुग्ध संघ बरौनी के सौजन्य से दुग्ध समिति के सक्रिय सदस्य स्वर्गीय अनूप चौरसिया के आश्रित विधवा धर्म पत्नी विमला देवी व स्वर्गीय शीला देवी के आश्रित पति अशोक यादव को 25000 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
वहीं पथ प्रेक्षक संजीव कुमार राय ने बताया कि बरौनी डेयरी का हर हमेशा यह प्रयास रहता है कि वह अपने लाभुकों को हमेशा बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाने में सतत प्रयास करते है।
बरौनी डेयरी किसानों के लिए संजीवनी साबित हो चुका है। डेयरी परिवार के सतत प्रयास से सभी मृतक परिवार वालों को तत्काल 25000 हजार रुपये की चेक प्रदान की जाती है। इतना ही नहीं डेयरी के पदाधिकारी गण छोटी से छोटी या बड़ी से बड़ी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाते हैं। और किसान परिवारों के लिए हर संभव कुछ न कुछ प्रयोग करते रहते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्ति व गण्यमान समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, पथ प्रवेक्षक राजीव रंजन, दशरथपुर समिति के सचिव अमित कुमार ईश्वर व साठा समिति के सचिव अवधेश चौधरी व समिति के सदस्य शिव नंदन चौरसिया, हरेकृष्ण चौरसिया आदि मौजूद थे।

