बिहार-भोजपुर (आरा) ::-
बबलू कुमार–
14 जुलाई 2019
आरा के अनांइठ धोबी घाट मोड़ पर बिहारी मिल से लेकर ओवरब्रिज अनांइठ तक सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। देखने पता चलता है कि सड़क मार्ग पर तालाब बना हुआ है। जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है।
यात्री को ले जा रहे सवारी गाड़ी पलटने की समभावना बना हुआ है। सड़क पर बने गड्ढे को लेकर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। मगर भोजपुर के जिला प्रशासन को सड़क पर बने गड्ढे को लेकर कोई ध्यान नहीं है।
प्रतिदिन कई पदाधिकारी स्वयं जिलाधिकारी इस सड़क से आते जाते हैं। इस सड़क से हजारों गाड़िया आती रहती हैं। परेशानियो काा सबब बन गई हैं। वही खराब सड़क बनाने को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन के खिलाफ जिले के सामाजिक कार्यकर्ता सह युवा जदयू नेता शशि कुशवाहा के नेतृत्व में आरा अनांइठ मोड़ पर सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता के साथ आरा-सासाराम सड़क पर बने गड्ढे को भरने को लेकर सड़क को जाम कर दियाा।
साथ ही कहा कि सड़क पर जिस तरीके से गड्ढे बने हुए हैं अगर नगर निगम से सड़क के किनारे नाला बनाया जाता तो सारा सड़क का पानी नाला में जाता। जिससे सड़क खराब नहीं होता। मगर नगर निगम को इसकी जरूरत ही समझ में नहीं आती हैै। प्रशासन इन गड्ढों को मरम्मत नहीं करबाती और ना ही इसे ईट रोड़े से भरवा रही है।
बारिश के मौसम में तो जीना हराम हो गया है। आज इसीलिए रोड जाम हुआ है की ये लोग कान में रुई डाल कर सो रही भोजपुर जिला प्रशासन को जगाने के लिए हम लोगों ने सड़क जाम किया है।

जब तक सड़क पर बने गड्ढे बन नहीं जाते हैं हम सड़क जाम कर बैठे रहेंगे।
जिसमें शिवमोहन जादव, मुक्तेश्वर यादव, मनोज चौधरी, अशोक चौधरी, मनोज सिंह, हरेंद्र राम, सिकंदर राम, धनजी राम, धारा चौधरी, नित्यानंद ओझा, छोटू पांडे, सनी यादव, अश्वनी सिंह कुशवाहा, राजेश सिंह, कुशवाहा पप्पू शर्मा, कमलेश यादव, दीपक कुमार, लाला कुमार, रोहित शर्मा, सुशील शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, विपिन तिवारी, राजू पांडे, उमेश शाह, कृष्णा चौधरी, मोनू शाह, संतोष साह, हजारों सैकड़ों अनांइट निवासी के साथ यात्री भी सड़क पर बैठे रहे।
युवा नेता शशि सक्सेना ने बतलाया के नवादा थाना प्रभारी हमें दूरभाष पर बताया कि 48 घंटे के अंदर सड़क पर बने गड्ढे को तत्काल भर दिया जाएगा। इस आश्वासन के साथ हम लोगों ने सड़क पर से जाम हटाया।