वीरपुर :: बेगूसराय ::–
14 जुलाई 2019
रविवार को वीरपुर प्रखंड के वीरपुर पूर्वी पंचायत के पकड़ी गांव मे कांग्रेस पार्टी की पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के वीरपुर पूर्वी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ ने की।
बैठक मे बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि ब्रज किशोर सिंह ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओ से घर-घर पहुंच कर आम जनो की समस्याओ की सूची बनाने सहित निराकरण करने का निर्देश दिया।
विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि विधायक अमिता भूषण जनता की समस्याओ को लेकर लगातार विधानसभा मे आवाज उठा रही है। क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा विधायक तत्पर रहती हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ से विधायक द्वारा किये गये कार्यो की उपलब्धियो को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।
बैठक को कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्य्क्ष संजीव कुमार, अमित कुमार, प्रखंड कोऑर्डिनेटर धर्मराज सहनी राम वदन सिंह, राम नंदन महतो, राम विलास महतो, राम चन्द्र महतो समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने संबोधित किया।