Thu. Apr 24th, 2025

युद्धस्तर पर भाजपा में सदस्यता अभियान :: भाजपा की नीतियों पर ही लोगों ने किया भरोसा :- कश्यप

मंसूरचक(बेगूसराय) ::–

मिन्टू झा :–

14 जुलाई 2019

भाजपा की नीतियों व सिद्धांतों पर भरोसा करके ही देश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः सत्ता की चाबी सौंपी। आज़ादी के बाद पहली बार देश के लोगों में स्वाभिमान व आत्मसम्मान की भावना जगी है। आने वाले समय में हिंदुस्तान विश्व शक्ति के रूप में दुनिया के सामने उभरेगा। ये बातें भारतीय जनता टी.वी. एवम सिने कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह चर्चित बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप ने प्रखंड क्षेत्र के गनपतौल पंचायत स्थित भाजपा के मंडल कार्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए रविवार को कही।

उन्होंने कहा कि आज की परिस्थिति में भाजपा देश की ज़रूरत है और यही देश के सर्वांगीण विकास करने में सक्षम है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल
अखिलेश्वर प्रसाद एवम संचालन महामंत्री हैप्पी सिन्हा ने किया।

इस मौके पर आधे दर्जन नवयुवाओं को अभिनेता अमिय कश्यप द्वारा उनके मोबाइल से मिस्ड कॉल कर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। अविनाश कुमार, नीतेश कुमार, दीपक कुमार, अजय कुमार, अवधेश महतों, ओमप्रकाश आदि सहित दर्जनों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद ने कहा कि मंडल में युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और मंडल में एक हज़ार नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed