Thu. Mar 26th, 2026

चौकीदार के घर से 50 कार्टून शराब बरामद, पुत्र गिरफ्तार

वीरपुर : बेगूसराय ::–

09 जुलाई 2019

मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ी निवासी चौकीदार श्याम पासवान के घर से 50 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया। जबकि चौकीदार के पुत्र पप्पू पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर एस के सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि चौकीदार के घर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी शराब रखा हुआ है। जब छापामारी की गई तो चौकीदार के घर से रॉयल स्टेग का करीब 50 कार्टून शराब बरामद किया गया।

पकड़ा गया युवक ने ग्रामीणों के समक्ष प्रतिबंधित शराब के कारोबार करने की बात स्वीकार की। वहां से एक पिकअप गाड़ी भी बरामद किया गया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed