Thu. Apr 24th, 2025

बछवाड़ा जंक्शन के पूर्वी छोड़ पर दो अज्ञात शव बरामद, क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा

बछवाड़ा (बेगूसराय) ::–

राकेश कुमार यादव :-

बछवाड़ा रेलवे जंक्शन के प्लेटफोर्म संख्या एक के पूर्वी छोड़ पर रविवार की सुबह दो अज्ञात अधेर व्यक्ति का शव रेल पुलिस ने बरामद किया है।

एक साथ दो शव की सूचना जब इलाके में फैली तो क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। रविवार की अहले सुबह जब रेल पटरी के किनारे के रास्ते से कुछ यात्री बछवाड़ा जंक्शन जा रहे थे इसी क्रम में प्लेटफोर्म एक के पूर्वी छोड़ पर एक महिला व एक पुरुष के शव को देखा।

यात्रियों ने घटना की सूचना रेल पुलिस को दिया। वही एक साथ दो शव की खबर क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। खबर सुनते ही लोगो का हुजूम पहुंचना शुरू हो गया। लोग तरह-तरह के चर्चा करने लगे। ग्रामीणों का कहना था दोनों व्यक्ति का अन्यत्र जगह हत्या करके साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से बछवाड़ा जंक्शन के करीब फेक दिया है।

वही रेल पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों शव की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान रेल पुलिस ने शव के निकट से एक सल्फास (कीटनाशक) का एक खाली डब्बा बरामद किया है। जीआरपी रेल पुलिस प्रभारी अरविन्द कुमार ने बताया कि मृतक पुरुष की उम्र लगभग 65 वर्ष का प्रतीत होता है। मृतक गुलाबी कलर का कुरता पैजामा पहने हुए है वही महिला मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष के करीब है। महिला लाल कलर का साडी, हरा कलर का बुलौज और लाल कलर का चुरी पहने हुए है। रेल पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया।

जीआरपी प्रभारी ने बताया मृतक के घटना की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed